HomeTrending'विकसित भारत युवा संवाद' कार्यक्रम में युवाओं को मतदान के प्रति किया...

‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

  • ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

तेजस टूडे सं.
पंकज कुमार
रायबरेली। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी वार्तिका सिंह के निर्देशन में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम ऊंचाहार ब्लॉक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में युवा आइकन के रूप में ताइक्वांडो खिलाड़ी दुर्गेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य जयशंकर एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा खेल प्रतिनिधि आलोक शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘नोव यौर वोट’ (अपने मत को जानें) रही।
अतिथियों ने युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका तथा जागरूक मतदाता बनने के प्रति प्रेरित किया। अतिथियों ने युवाओं को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा मतदान से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त कर जिम्मेदारीपूर्वक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक जिम्मेदारियों और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। इस अवसर पर निहारिका राठौर, विशेष, वैशाली, राधा, आकाश सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने संवाद के माध्यम से मतदान एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त किया।

 

 

 

 

Must Read