HomeTrendingपुलिस मुठभेड़ में इनामिया बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में इनामिया बदमाश गिरफ्तार

  • पुलिस मुठभेड़ में इनामिया बदमाश गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। रामसनेही घाट पुलिस द्वारा दुल्हदेपुर के पास संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की गई। इस दौरान बिना नम्बर की स्कूटी सवार दो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिससे आरक्षी अभिषेक की हथेली में गोली लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल दीक्षित पुत्र स्व0 अनिल दीक्षित निवासी ग्राम वाड़ी थाना सिद्धौली जनपद सीतापुर पर 25 हजार रूपये तथा सौरभ वर्मा पुत्र संजय कुमार वर्मा निवासी गढ़ी मजरे मऊ गौरपुर के ऊपर 15 हजार रूपये ईनाम घोषित किया गया था।

 

 

 

 

Must Read