HomeTrendingलड़कियों से छेड़खानी करने वालों को प्रधान की चेतावनी

लड़कियों से छेड़खानी करने वालों को प्रधान की चेतावनी

  • लड़कियों से छेड़खानी करने वालों को प्रधान की चेतावनी

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सिसोलर, हमीरपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम भैंसमरी में लड़कियों से छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ग्राम प्रधान और पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को चेतावनी दी गई कि लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह एडवोकेट ने मुनादी के माध्यम से स्पष्ट किया कि छेड़खानी एक गंभीर अपराध है। ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए ग्रामीणों से इस दिशा में जागरूक रहने की अपील किया। थाना सिसोलर पुलिस और ग्राम प्रधान की इस पहल का उद्देश्य गांव में सुरक्षित माहौल बनाना और महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश लगाना है।

 

 

 

 

Must Read