गांव की मिट्टी से देश की सेवा तक का सफर
इं. अभिनव सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
तेजस टूडे सं.
प्रेमचन्द
बाराबंकी। आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं एक ऐसी प्रेरणादायक सफलता की कहानी से, जिसने न केवल एक परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों, मेहनत सच्ची हो और लक्ष्य पाने का जुनून दिल में हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इसी कहावत को सच कर दिखाया है। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरे मंसूर निवासी इंजीनियर अभिनव सिंह पाल ने।
उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अभिनव वर्तमान में भारत सरकार के प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन यानी एनएचपीसी में जूनियर इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या विशेष परिवेश की मोहताज नहीं होती। गांव की मिट्टी में पले-बढ़े युवा भी अपने परिश्रम और समर्पण से देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंच सकते हैं। अभिनव जी की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके भाई राजू पाल, रामू पाल और संजय पाल ने अभिनव सिंह को बधाई दिया। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, यदि इंसान अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तो सफलता एक दिन उसके कदम जरूर चूमती है।











