HomeTrendingभिवंडी महानगर पालिका में फर्जी पत्रकारों की भरमार

भिवंडी महानगर पालिका में फर्जी पत्रकारों की भरमार

  • भिवंडी महानगर पालिका में फर्जी पत्रकारों की भरमार

  • दिवाली के नाम पर सक्रिय हुये कथित वसूलीबाज

  • पत्रकारिता की आड़ में घूम रहे संदिग्ध चेहरे

  • प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। दिवाली पर भिवंडी महानगर पालिका परिसर में कथित फर्जी पत्रकारों की सक्रियता बढ़ने की चर्चा सामने आ रही है। आरोप है कि कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ लेकर महानगर पालिका के विभिन्न विभागों में घूम रहे हैं और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क साध रहे हैं। ऐसे लोगों की गतिविधियों ने वास्तविक एवं जिम्मेदार पत्रकारों की छवि पर भी सवाल खड़े करने की आशंका पैदा कर दी है। सवाल यह है कि क्या महानगर पालिका प्रशासन के पास पत्रकारों की पहचान और अधिकृत प्रेस परिचय-पत्रों की जांच करने की कोई ठोस व्यवस्था है। यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में अनुचित लाभ लेने या दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है तो उसकी पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? पत्रकारिता सम्मानित पेशा है, वसूली का माध्यम नहीं। प्रशासन को चाहिए कि अधिकृत पत्रकारों की पहचान सुनिश्चित करे तथा पत्रकारिता की आड़ में अनुचित गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करें।

 

 

 

 

Must Read