HomeTrendingमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का...

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का सम्बल

  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का सम्बल

  • जिलाधिकारी ने 15 लाभार्थियों को वितरित किये चेक

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना जनपद के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 15 लाभार्थियों को उनके व्यवसाय की स्थापना एवं पहले से संचालित व्यवसाय के विस्तार के लिए चेक वितरित किए। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना है। योजना के माध्यम से युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इससे युवा नौकरी की तलाश करने के साथ-साथ स्वयं रोजगार स्थापित कर अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकेंगे।
उन्होंने लाभार्थियों से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करते हुए अपने व्यवसाय को पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी उद्यमशीलता और नवाचार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनें तथा जनपद के विकास में भी भागीदार बनें। चेक प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता से उन्हें अपने व्यवसाय को स्थापित करने और विस्तार देने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं के सपनों को स्वरोजगार के माध्यम से नई दिशा देने के साथ ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

 

 

 

 

Must Read