HomeTrendingट्रैफिक इंस्पेक्टर के ऐतिहासिक विदाई समारोह में भावुक हुये साथीगण

ट्रैफिक इंस्पेक्टर के ऐतिहासिक विदाई समारोह में भावुक हुये साथीगण

  • ट्रैफिक इंस्पेक्टर के ऐतिहासिक विदाई समारोह में भावुक हुये साथीगण

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव का ग़ैर जनपद रायबरेली स्थानांतरण हो गया जिसके उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में विदाई समारोह पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया था। इस ऐतिहासिक समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया था। शुरू की श्रृंखला में अधिवक्ताओं द्वारा नम आंखों से शुभकामनाएं दी गईं तो वहीं व्यापारियों को ट्राफिक इंस्पेक्टर के स्थानांतरण का बहुत ही दुख है। दुःखी होकर भी माल्यार्पण कर बधाई संदेश दिया लेकिन सबसे ज्यादा भावुक क्षण तब आया जब पुलिसकर्मियों ने माल्यार्पण शुरू करते ही हर कोई रो रहा था और इंस्पेक्टर भी रो पड़े, फिर क्या था, हर कोई फफककर रोने लगा लेकिन पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर ने सबको चुप कराते हुए कर्तव्य याद दिलाया। उन्होंने कहा कि हम सब का तबादला तो कभी न कभी होना ही है लेकिन प्रेम और भाईचारा हमेशा रहेगा और दूरभाष के माध्यम से संवाद रिश्तों की नींव को मजबूत करेगा।
लोकप्रियता का मुख्य कारण ट्राफिक इंस्पेक्टर का सरल स्वभाव और शिष्टाचार भाषा ऐसी कि जैसे आपको कुछ दे दिया हो, शाय़द ही किसी की कभी आलोचना की और किसी के लिए अभद्र टिप्पणी की हो और अगर अपरिचित व्यक्ति ने कोई काम कहा हो या किसी का चालान या वाहन सीज हो गया हो और धनराशि जुटाने में असमर्थ रहा हो तो स्वयं ही रूपए देकर जुर्माना जमा कराकर वाहन मुक्त करा दिया। यही नहीं, चौराहों से निकलने वाले वाहनों पर अगर विवाह के दहेज का सामान भरा वाहन ओवरलोडिंग भी रहा हो तो हिदायत देकर यह कहकर छोड़ दिया कि क्या पता कि किस ग़रीब ने अपनी बेटी को शादी में दहेज कैसे मेहनत कर दिया हो। ऐसा बड़ा दिल रखने वाले यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव अब से रायबरेली जनपद में सेवाएं देंगे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ पत्रकारों में शिव प्रकाश त्रिवेदी सहित तमाम पत्रकार, व्यापार मंडल से अब्बास अंसारी, कमलेश अवस्थी, हरि प्रताप सिंह सहित दर्जनों आम नागरिक व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read