HomeJaunpurबसन्ती देवी आईटीआई में योग शिविर का हुआ आयोजन

बसन्ती देवी आईटीआई में योग शिविर का हुआ आयोजन

बसन्ती देवी आईटीआई में योग शिविर का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बसंती देवी आईटीआई के सभागार में योग शिविर का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम बसंती देवी आईटीआई, लायंस क्लब शाहगंज तथा नीमा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक डॉ. राजकुमार मिश्र ने किया। शिविर में योग गुरु योगी मनोज पांडेय ने उपस्थित प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ तन, मन तथा जीवनशैली में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरल व प्रभावी आसनों के माध्यम से दैनिक जीवन में योग को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर आईटीआई निदेशक दिवाकर मिश्र, लायंस क्लब जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, अध्यक्ष अरुण पांडेय, सचिव रविकांत जायसवाल, मनोज जायसवाल, नीमा के प्रतिनिधि कोषाध्यक्ष डॉ. खुर्शीद, डॉ. अतुल यादव, डॉ. जे.पी. सेठ सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए योग को जीवन का आवश्यक अंग बताया। शिविर के समापन पर सभी प्रमुख अतिथियों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अन्य प्रतिभागियों में दिनेश मोदनवाल, सुभाष बरनवाल, हित लाल, देवी प्रसाद चौरसिया, चंद्रशेखर यादव, चंद्रशेखर गुप्त, रामचंद्र यादव, जेई अनिल, नरोत्तम, दिलीप सेठ, रोहित, नरेंद्र बरनवाल, ओम बरनवाल, अथर्व, सत्यार्थ बरनवाल, शशांक, अशोक पांडेय आदि सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन एवं संकल्प के साथ हुआ कि आगामी वर्षों में भी इसी प्रकार जनजागरण और स्वास्थ्य चेतना के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read