HomeJaunpurखेतासराय पुलिस ने 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार

खेतासराय पुलिस ने 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार

खेतासराय पुलिस ने 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे बज्र अभियान के तहत खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस टीम ने शनिवार को 6 वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई। थाना खेतासराय प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह गिरफ्तारी अभियान चलाया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी ग्राम सोंगर, सभाराज पुत्र राम अभिलाख ऊर्फ पंजाबी यादव निवासी ग्राम शेखपुर, मंसूर अली, सलीम पुत्र वकील निवासी वार्ड नंबर-1, सरवरपुर, रामनयन पुत्र गिरधारी बिंद निवासी ग्राम जमदहा, सतिराम पुत्र कतवारु विश्वकर्मा निवासी ग्राम जमदहां व अनिल पुत्र देवराज विश्वकर्मा निवासी ग्राम जमदहां हैं। सभी अभियुक्तों को पुलिस टीम ने उनके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओ रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, रविन्द्रनाथ तिवारी, अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, त्रिगुण कुमार, शिवगोविंद यादव, अंबिका यादव, कांस्टेबल संदीप सिंह आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read