HomeJaunpurJaunpur News: चौकियां धाम में जले 5000 दीपक, प्रधानमंत्री के दीर्घायु की...

Jaunpur News: चौकियां धाम में जले 5000 दीपक, प्रधानमंत्री के दीर्घायु की हुई कामना

  • चौकियां धाम में जले 5000 दीपक, प्रधानमंत्री के दीर्घायु की हुई कामना

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर मां शीतला चौकियां धाम मन्दिर के बगल पवित्र कुण्ड में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर के पवित्र कुण्ड के पूर्वी घाट पर 5000 दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं देश की समृद्धि की कामना की गई। दीपों की रोशनी से पूरा सरोवर परिसर जगमगा उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। इस दौरान लोगों ने मां शीतला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना किया। भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह, अभिषेक तिवारी, आरटीओ आरआई अशोक यादव, रीजनल इंस्पेक्टर, पीटीओ प्रमोद कुमार, पैसेंजर टैक्स ऑफिसर आदि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अजीत प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा और संकल्प का प्रतीक है। उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा माह के रूप में मनाया जा रहा है। चौकियां धाम जैसे शक्तिपीठ से उनके लिए प्रार्थना करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। मंदिर के पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सरोवर पर दीपदान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। अन्त में सभी ने मां शीतला से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया।

 

 

 

 

Must Read