संदिग्ध हालत में दो युवक घायल, एक की हुई मौत

संदिग्ध हालत में दो युवक घायल, एक की हुई मौत

हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पोटरिया पुल के पास शुक्रवार को लगभग रात 1 बजे उसे समय हड़कम्म मच गया जब सड़क के किनारे खेत में 3 युवक अचेतावस्था में मिले। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जपटापुर से बन्दपुर की ओर जा रहे थे तभी यह रहस्य में घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिये बिना घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों में राजू वर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य व्यक्ति साहिल कश्यप पुत्र राजेश कश्यप निवासी बन्दपुर थाना खुटहन प्रिंस वर्मा पुत्र मिठाई लाल निवासी बन्दपुर की ओर जा रहे थे। घायलावस्था में ट्रामा सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया।
घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों युवाओं को के मुंह और सर पर गंभीर छोटे पाई गई है जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई विशेष चोट नहीं है जिससे घटना का कोई सटीक पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। यह मामला सड़क दुर्घटना है। सुनियोजित हत्या है। यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से तफ्तीश कर रही हैं। वहीं राजू वर्मा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग और परिजनों ने घटना का निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA