महिलाएं शिक्षित होंगी तभी आत्मनिर्भर बनेंगी: राजीव
अक्षरा शक्ति पुरुस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिवमंगल अग्रहरि
पहाड़ी, चित्रकूट। ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड के जाग्रति प्रोजेक्ट द्वारा चलाये जा रहे अक्षरा कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय इटौरा में अक्षरा शक्ति पुरुस्कार बितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कोर्डिनेटर पुष्पा सिंह ने किया। ग्राम प्रधान माया देवी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया जिसके बाद कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से की गयी। तथा उन्ही के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसका शीषर्क था “बेटी की शिक्षा’’।
इसके बाद ममता संस्था के जिला समन्यवक राजीव पाठक ने ममता संस्था व प्रोजेक्ट जाग्रति का परिचय दिया। साथ इस कार्य क्रम के मुख्य उद्देश्यों को बताया। प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह ने ममता संस्था के कार्यो कि सराहना किया।
जिला समन्यवक राजीव पाठक ने किशोरियों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही मेघावी छात्रो को पुरुस्कार वितरण वितरण किया।
नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्त्व को समझाने का प्रयास किया गया, ताकि समुदाय स्तर के लोग किशोरिया के शिक्षा के महत्त्व को समझ सके कि शिक्षा इनके लिए कितनी आवश्यक है। कम से कम १९ वर्ष तक किशोरियों को अपनी स्कूल शिक्षा जारी रखना चाहिए जिससे वे आत्म निर्भर बन सके। इस अवसर पर प्रधान माया देवी, पुष्पेन्द्र सिंह (बी.आर.सी) पहारी, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह, उनके सहयोगी टीम की मौजूदगी रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













