महिलाओं को अधिकारों को समझना होगा तभी उनकी उन्नति सम्भव: नीलम

महिलाओं को अधिकारों को समझना होगा तभी उनकी उन्नति सम्भव: नीलम

रंजीत सिंह
जालौन। महिलाओं और युवतियों को अपने अधिकारों को समझना होगा और सोच बदलनी होगी तभी उनकी उन्नति संभव है। यह बात मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी प्रभारी नीलम सिंह ने ग्राम भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांव में महिलाओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय ग्राम भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी प्रभारी नीलम सिंह ने कहा कि महिलाएं या युवतियां लोकलाज के भय से अपने साथ होने वाले अपराधों को सहती रहती हैं। इससे अपराधियों के हौसले और बढ़ जाते हैं। यदि महिलाएं अपने प्रति होने वाले अपराधों का तुरंत विरोध करें तो किसी की हिम्मत नहीं है कि दोबारा से महिलाओं को छेड़ सकें। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी अपनी सोच बदलनी होगी तभी उनका स्वयं का उत्थान संभव है।

महिला कांस्टेबिल कश्मीरा ने कहा कि किसी भी महिला के साथ अत्याचार हो रहा है तो वह इसकी जानकारी टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 पर दे सकते हैं। कोई भी बच्चा अगर मुसीबत में दिखे तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन कर सकते हैं। पुलिस आपकी सहयता के लिए मौजूद होगी। सरकार ने प्रावधान किया है कि महिला की शिकायत महिला पुलिस कर्मी ही सुनेगी इसलिए किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। नारी का सम्मान सर्वोपरि है और सरकार इसको लेकर बहुत गंभीर है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस मौके पर संध्या कुमारी, दीपिका सिंह, सुमन देवी, कमला, मुला, सुजीत तोमर, जगदीश, प्रधान जगत निरंजन, लोकेंद्र, राकेश, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent