Homeअम्बेडकर नगरमहिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर की दी गयी जानकारी
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना कटका क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति टीम महिला आरक्षी विनम्रता मिश्रा द्वारा ग्राम नूरपुर कला में महिलाओं को जागरूक किया गया एवं उन्हें पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया व सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को थाना बसखारी से एंटी रोमियो टीम महिला आरक्षी भारती व महिला आरक्षी रोली द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया तथा हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी दी गई। महिला सहायता संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया और सुरक्षा को भरोसा दिलाया गया। उत्तर प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशनानुसार महिला अपराधों के प्रति जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशनशक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपदीय पुलिस द्वारा छात्राओं, महिलाओं, बच्चों को सशक्तिकरण, स्वावलम्बी, सुरक्षित परिवेष, आत्मरक्षा के प्रति निरन्तर महत्वपूर्ण जानकारियाँ देकर जागरुक किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद में प्रत्येक थाना पर गठित की गयी मिशन शक्ति टीमों द्वारा माहिला अपराधों एवं मिशनशक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी, उनमें सुरक्षित परिवेष की अनुभूति, जनजागरूकता, आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए, महिला हेल्पलाइन-1090, यूपी-112, 181 तथा कानून की धाराएं जैसे-बाल संरक्षण अधिनिमय, छेड़छाड़ आदि एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारियां देकर जागरूक करने के साथ बालकों/नवयुवकों आदि के साथ बैठक कर अपराधों से दूर रहने तथा अपने आस-पास तथा समाज में स्वच्छ वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया गया तथा अपने गांव की महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के संबंध में अवगत कराते हुए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदार नागरिक बनने के सम्बन्ध में गाँव गाँव गली मोहल्लों के घर-घर जाकर छात्र/छात्राओं, महिलाओं मे जागरुक किया गया। साथ ही गलीध्मोहल्लों, बाजारों, सड़कों पर बेवजह घूम रहे लड़कों/शोहदों से पूछताछ कर बेवजह इधर-उधर न घूमनें की सख्त हिदायत दी गयी। जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा मिशनशक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर निरन्तर जागरूक किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read