अनुमति से पहले ही लग गया दशहरा मेला
संतोष तिवारी
मैनपुरी। बिछवां विकास खंण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के गाँव सांड़ा में बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर परमीशन से एक दिन पहले ही विशाल मेला लग गया जबकि मेला लगने की परमीशन प्रशासन से शुक्रवार के लिये मिली थी। मेले में सुवह से ही श्रद्धालुओं की बिशाल भीड़ उमड़ने लगी थी। बताते चलें कि विकास खण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के गाँव सांडा में काली नदी के किनारे स्थिति बाबा लालपुरी की तपोस्थली पर जेठ की दशहरा को विशाल मेला लगता है।

इस बार दशहरा दो दिन की बताई गई जबकि मेला व्यवस्थापक शंम्भूगिरि ने प्रशासन से मेला आयोजन की अनुमति 10 जून दिन शुक्रवार के लिये ली है परंतु बाबा की तपोस्थली पर एक दिन पहले ही यानि गुरुवार को ही सुवह से ही श्रद्धालु मेले में पहुंचने लगे और विशाल मेला लग गया जबकि मेले में दुकानें एक दिन पहले ही सज गई थी। मेले में सुवह से ही पड़ोसी जनपद एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, कानपुर आदि जनपदों श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गये। मेले में महिलाओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार व अन्नप्राशन कराया व बाबा के दरवार में प्रसाद चढ़ा मनौतियां मनायीं। बताते हैं कि बाबा के दरवार में जो सच्चे मन से मनौती माँगता है उसकी मनोकामना बाबा पूरी करते हैं। मेले में खेल, खिलौने की दुकानें बच्चों के मनोरंजन के लिये झूला आदि लगाये गये थे जिनका बच्चों आदि ने जमकर लुत्फ उठाया। जैसे ही मेले में भीड़ होने की सूचना थानाध्यक्ष विदेश त्यागी को दी गयी तो उन्होंने तत्काल पर्याप्त पुलिस फोर्स मेले में तैनात किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















