Homeबरेलीझोलाछाप के इलाज में बिगड़ी महिला की तबियत, आईसीयू में भर्ती

झोलाछाप के इलाज में बिगड़ी महिला की तबियत, आईसीयू में भर्ती

झोलाछाप के इलाज में बिगड़ी महिला की तबियत, आईसीयू में भर्ती

रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। एक झोलाछाप के इलाज के दौरान एक महिला की तबियत इतनी बिगड़ गई कि महिला को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Jaunpur News: Police could not recover the minor even after a week

सिरौली के मोहल्ला मुगलान के रफीक खां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकु पत्नी रुखसाना को बुखार आया था। वह अपनी पत्नी को मुराव टोला के झोलाछाप दानिश के पास दवा लेने आए। आरोप है कि झोलाछाप ने गलत दवा दे दी जिससे रुखसाना की हालत बिगड गई। इस दौरान इलाज के लिए झोलाछाप ने अपनी क्लीनिक में ही भर्ती कर लिया और लगातार चार दिन तक ग्लूकोज देते रहे। परन्तु रुखसाना की हालत और बिगड़ती चली गई तभी झोलाछाप ने साथ जाकर उनकी पत्नी को गम्भीर हालत में मुरादाबाद के एक डेंटल अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से चुपचाप खिसक कर भाग आया। अस्पताल में उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मामले की सिरौली पुलिस से शिकायत की गई है।
झोलाछाप को नहीं रहा कोई खौफ
रामनगर और सिरौली इलाके में झोलाछाप डाक्टरों की भरमार है। यहां अधिकारियों द्वारा नाममात्र की छापेमारी की जाती है। जिससे इन झोलाछापों में किसी प्रकार का कोई खौफ नहीं है। पिछले सप्ताह ही एसीएमओ व रामनगर पीएचसी प्रभारी डा. अजय कुमार ने छापेमारी की थी। जिसमें नबाबपुर में सूरज पाल की दुकान सील की गई थी। आवश्यक कागजात दिखाने को समय दिया था। परंतु झोलाछाप कोई डिग्री नहीं दिखा पाए और फिर से दुकान खोलकर पहले की तरह ही इलाज करने लगे। अभी तक किसी भी झोलाछाप पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है इससे लगता है कि झोलाछापों में अब अधिकारियों का कोई खौफ नहीं है। वह लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते जा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read