HomeJaunpurसंदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

तेजस टूडे ब्यूरो
सच्चिदानन्द जायसवाल
महराजगंज। जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर फुलवरिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव एक घर में संदिग्ध परिस्थित में फंदे से लटकता मिला। आपको बताते दे कि आज सुबह एक घर में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिलते ही यह बात आग की तरह फैल गई और गांव में अफरा तफरी मच गया और लोग तरह-तरह की चर्चाए करने लगे वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मृतका के भाई ने बताया की बीते दिनों इन लोगों ने मेरी बहन को मारे पीटे थे मैं मौके पर आया था समझाकर चला गया लेकिन आज इस घटना की जानकारी हमें मिली जिसमें मेरे बहन के ससुराल वाले मेरी बहन का हत्या कर दिए है।

जिसका नामजद तहरीर मैं पुरन्दरपुर दे दिया हूं। मिडिया से बातचीत में मृतका के भाई ने यह भी बताया की मेरी बहन की शादी 5 साल पहले हुई थी मेरी बहन को कोई बच्चा नही हुआ इसको लेकर इन लोगों द्वारा हमेशा मारापीटा जाता था और पैसे की डिमांड की जाती थी जिसको लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

 

 

Must Read