ग्राम प्रधान पर लगा विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा के पैसे का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ-साथ उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
विकास खण्ड के गांव गुर्जरपुर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ साथ आयुक्त सहारनपुर व जिलाधिकारी शामली को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव गुर्जरपुर फतेहपुर के ग्राम प्रधान रणवीर सिंह पिछली दो योजनाओं ने ग्राम प्रधान पद पर काबिज है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के द्वारा स्कूल काॅलेजों में पढने वाले छात्रों, दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाले लडकों के साथ – साथ जिन परिवारों की लडकियां या बहुएं कभी घरों से बाहर नही आती है, ऐसे लोगों के मनरेगा के अन्तर्गत जाॅब कार्ड बनवाएं गए है। जिसके चलते ग्राम प्रधान गांव में कही भी मनरेगा का कार्य दर्शा कर उनके खातों में पैसे भेजता है, तथा खाता धारकों को कुछ रूपए देकर बाकि खुद हजम कर जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने वर्ष 2021 से अब तक मनेरगा के अन्तगर्त गांव में दस लाख रूपए से भी अधिक का कार्य दर्शाया गया है जबकि हकीकत में उक्त कामों में से कोई भी काम धरातल पर नही हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा के अन्तर्गत गांव प्रधान के द्वारा ग्राम तालाब से गांव आल्दी तक नाला सफाई कार्य, गांव गुज्र्जरपुर में मनरेगा के अन्तर्गत खेल मैदान में कार्य, खैल मैदान के रास्ते पर मिट्टी कार्य, जब कि गांव गुर्जरपुर अथवा फतेहपुर में कोई भी खेल का मैदान नही है। शमशान घाट में सफाई का कार्य, फतेहपुर माइनर की पटरी पर सफाई कार्य, तथा गांव फतेहपुर में अमृत सरोवर तालाब योजना के अन्तर्गत मनरेगा से कार्य होना दर्शाया है, जबकि सत्यता यह है कि गांव प्रधान ने वहां मजदूरों से काम ना कराकर जेसीबी की मदद से पुराने तालाब की मिट्टी निकालकर बेच दी है। ग्रामीणों ने गांव प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। शिकायत करने वालों में तेजपाल सिंह, कन्हैया लाल, योगेश शर्मा, राहुल शर्मा, रामचरण, सोनू, मांगेराम, विक्रम सिंह, आदि दर्जनों लोग पत्र भेजा है। ग्राम प्रधान रणवीर सिंह का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। कुछ लोग चुनावी रंजिश के चलते अधिकारियों को गुमराह कर झूठी शिकायत कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






