HomeChitrakootचित्रकूट जिले के मतदाताओं ने सपा पर जताया भरोसा

चित्रकूट जिले के मतदाताओं ने सपा पर जताया भरोसा

चित्रकूट जिले के मतदाताओं ने सपा पर जताया भरोसा

बांदा लोकसभा में हुई सपा प्रत्याशी की जीत
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। बांदा चित्रकूट संसदीय सीट में मंगलवार को मतगणना का कार्य पूर्ण हो गया। जिसमें सपा प्रत्याशी कृष्णा देवी पटेल ने भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटले को 71197 मतों से पराजित किया। बांदा लोकसभा के अन्तर्गत बांदा जनपद के साथ चित्रकूट जनपद की दो विधानसभा सीटें भी आती हैं। जिसमें चित्रकूट विधानसभा और मानिकपुर विधानसभा सीटों की मतगणना मंगलवार को रामायण मेला परिसर में कडे सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई। चित्रकूट विधानसभा में 32 राउंड की मतगणना होने के बाद सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल को 91006 मत प्राप्त हुए। यहां दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी को 64276 मत प्राप्त हुए, जबकि वर्तमान सांसद आरके सिंह पटले को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा, उन्हें इस विधानसभा में 63933 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार मानिकपुर विधानसभा में 30 राउंड गिनती हुई। जिसमें सपा प्रत्याशी कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल को सबसे ज्यादा 62480, बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी को 62397 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस विधानसभा सीट में भी भाजपा प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा और उन्हें 62135 मत प्राप्त हुए। हालाकि मानिकपुर विधानसभा में तीनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इसके बावजूद सपा प्रत्याशी यहां भी बढ़त बनाने में सफल रही। जबकि चित्रकूट विधानसभा में उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read