HomeJaunpurजले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन

जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन

जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन

विद्युत विभाग की उदासीनता से ग्रामीण क्षुब्ध
समस्या से निजात दिलाने का किया अनुरोध
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेढ़ूवाना गांव के बनवासी बस्ती में जले ट्रांसफार्मर के नहीं बदले जाने से आजिज होकर विनोद बनवासी के नेतृत्व में लगभग 3 दर्जन लोगों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताते हुए पत्रक सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि नदौली गांव में लगा दस केवी का ट्रांसफार्मर लगभग दो माह से खराब है। विद्युत आपूर्ति के बगैर जीवन यापन करने को विवश हैं। रात में सोते समय जहरीले जीव-जंतुओं का भय बना रहता है, क्योंकि बच्चों के साथ जमीन पर सोते है।पोर्टल पर शिकायत की गई, मगर कोई समाधान नहीं निकल सका।
विभागीय उदासीनता से आक्रोशित होकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुये अपना विरोध जताया गया। तत्पश्चात नायब तहसीलदार अमित सरोज को पत्रक सौंपकर तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाकर लोगों को समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया गया। पत्रक देने वालों में जितेंद्र, राकेश, संतलाल, दुर्गेश, प्रकाश, अर्जुन, दौलती, उर्मिला, सुमन, किरण, प्रेमा, उषा, शांति, गुड्डी, मंजू, सुनीता, सीमा गुड्डी, रेखा, महेंद्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read