एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली से अधिवक्ता सहित पीड़ितों में छायी खुशी

एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली से अधिवक्ता सहित पीड़ितों में छायी खुशी

जनशिकायत पर तत्कालीन कार्यवाही करने से नहीं चुकते सन्तवीर सिंह
तेजस टूडे ब्यूरो
रमेश यादव
जौनपुर। जनपद के कई तहसीलों में न्यायिक प्रशासनिक के तौर पर कार्य कर चुके उपजिलाधिकारी सन्तबीर सिंह ज़िले के सदर तहसील में कार्यभार संभालते ही अपनी ईमानदारी व सक्रियता का परिचय देते हुए पीड़ितों के प्रति काफी सक्रिय देखे जाते हैं जो जनता में काफी लोकप्रिय बनी हुई है।
बताते चलें कि जनपद के मछलीशहर, बदलापुर तहसील में जनता के बीच में रहकर जिस प्रकार जनता के मामले को समाधान उन्होंने किया है, वह काबिले तारीफ है। सदर तहसील में आते ही जिस प्रकार जनता दरबार में आये पीड़ितों के प्रति अपनी ईमानदारी व सक्रियता का परिचय देते हुए उनकी समस्या को तत्कालीन समाधान करा दे रहे हैं।
बता दें कि जनपद में पूर्व में आये कई उपजिलाधिकारी से तहसील के अधिवक्ताओं से अनबन हो जाती थी लेकिन वर्तमान उपजिलाधिकारी के कार्य को देखते हुये अधिवक्ता काफी खुश दिखते हैं। क्षेत्र के हर थाने पर थाना एवं समाधान दिवस पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए हर उचित समस्या को समाधान करने हेतु अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित देते हुये तत्कालीन समस्या का समाधान करने पर बल देते हैं। समाधान थाना दिवस पर राजस्व संबंधित विवाद को लेखपाल व कानून गो को निर्देश जारी करते हुए कहते हैं कि हर पीड़ित के समस्या को मौके पर जाकर उचित कार्रवाई करते हुए निस्तारण करें जिससे पीड़ित को थाने व तहसील में चक्कर न लगाना पड़े।
इस बाबत पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी सदर ने कहा कि हम जनता के बीच में रहकर उनकी समस्या को समाधान करने के लिए ही नियुक्त हुये हैं। वहीं चर्चा हो रही है कि ऐसे ईमानदार उपजिलाधिकारी जनपद के हर तहसीलों में हों तो काफी हद तक मामले का निस्तारण होना तय है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA