आस्था का केन्द्र शिव धाम बेलवाई में तीसरे सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। ऐतिहासिक शिव धाम बेलवाई में सावन मेला के तीसरे सोमवार पर पुलिस की कड़ी निगरानी में जहां प्राचीन श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में भोर के 3 बजे बाबा के कपाट खुलते ही दूर—दूर से पवित्र पवनी गंगाजल लेकर आए हजारों कावरियों और शिवभक्तों ने हर हर महादेव, बोल बम के उदघोष करते हुए बाबा का जलाभिषेक किया, वहीं जयसिंहपुर के विधायक राज बाबू उपाध्याय, राजेश सिंह जिला मंत्री, भोजपुरी फिल्म के मनोज सिंह, बताशा चाचा, संजय पांडेय, ममता यादव, गायक अनुराग पंडित जैसे विख्यात लोग भी बाबा का जलाभिषेक और दर्शन पूजा किये।
इस दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए नागपंचमी की पूर्व संध्या पर भक्तगण दुर्वासा धाम के पवित्र संगम का जल और अयोध्या से सरयू मां का पवित्र जल लेकर आए हजारों कावरियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन कांवरिया संघ अरसिया के छोटे लाल सोनी ने किया जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में भक्ति भाव, उत्साह और जनसहभागिता की झलक देखते ही बनती थी।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल, प्रमोद कुमार, रामकबल गिरी, संतराम यादव, विपिन अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











