Homeअम्बेडकर नगरजिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के सात विकास खण्डों के 14 ग्राम पंचायतो खानशाह सलेमपुर, कुर्की मोहम्मदपुर व्लाक अकवरपुर, पिपरी सैदपुर, अमिया वाभनपुर व्लाक टांडा, अछती, दिलावलपुर व्लाक रामनगर, दोमनेपुर, घाघूपुर ब्लाक कटेहरी, गोलपुर, वरौली व्लाक जलालपुर, वंदीपुर, भिटौरा दक्षिण व्लाक भियांव, मिझौडा, विलोलपुर व्लाक भीटी में कार्यक्रम आयोजित की गई। विकास खण्ड अकवरपुर के प्राथमिक विद्यालय/ग्राम पंचायत खानपुर शाह सुलेमपुर तथा विकासखंड कटेहरी के प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत डोमेनेपुर में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मोवाइल वैन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री का उद्बोधन दिखाया जा रहा है। वहां पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकारी तथा प्रतियोगिता किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा आवास योजना के लाभार्थियों को चावी वितरण, आयुष्मान कार्ड वितरण, पीएम किसान निधि प्रमाण पत्र, घरौनी के लोगों को प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसी प्रकार के कार्यक्रम अन्य शेप 12 ग्राम पंचायतो में भी आयोजित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचें तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित पोपण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोपण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि आये हुए वंचित पात्र लाभार्थीयो का तत्काल सूची वनाकर पंजीकरण कराया जाए। मेरी कहानी मेरी जुवानी के तहत वहां पर उपस्थित लोगों में से आवास योजना, समूह की महिलाएं आयुष्मान कार्ड धारक, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्जवला के लाभार्थी, मुफ्त राशन के लाभार्थी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ के वारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल जीवन मिशन, कृषि विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, उपनिदेशक कृपि, जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read