Homeजयपुरवेद प्रकाश जायसवाल बनाये गये राजस्थान प्रदेश महासचिव

वेद प्रकाश जायसवाल बनाये गये राजस्थान प्रदेश महासचिव

वेद प्रकाश जायसवाल बनाये गये राजस्थान प्रदेश महासचिव

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
तेजस टूडे ब्यूरो
जयपुर। जायसवाल समाज के स्थानीय निवासियों की महत्वपूर्ण बैठक अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के संरक्षक पूरन चंद झरीवाल के आवास टोंक फाटक जयपुर राजस्थान में हुई जहां समाज के वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में मौजूद थे| बैठक की अध्यक्षता हरी बाबू माहोर एवं संचालन लोकेश जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी राजस्थान ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल ने कहा कि जातिगत जनगणना के समय प्रत्येक स्वजाति बन्धु अपने जाति के कॉलम में कलाल कलवार कलार नाम ही अंकित करें। विभिन्न संगठनों के माध्यम से स्वजाति बन्धु अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जाति आधारित जनगणना के समय सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की संयुक्त ब्यान जारी हो कि देश भर के स्वजातीय बंधु कलवार कलाल कलार ही जाति के कालम में अपनी पहचान अंकित करें जिससे पूरे देश में हमारे समाज की जनसंख्या सत-प्रतिशत प्रकाशित हो सके। जनसंख्या के आधार पर हम लोग अपना हक लें सकें।
वहीं वेद प्रकाश जायसवाल को अखिल भारतीय कलाल कलार कलवार जायसवाल महासभा राजस्थान इकाई में सर्वसम्मति से प्रदेश महासचिव चुना गया जिस पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुये बधाई दिया। लोकेश जायसवाल ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक सामाजिक कार्यक्रम के आयोजित होने पर आय-व्यय विवरण पर आवश्यक रूप से पारदर्शिता रखे जाने पर जोर दिया। मदन जायसवाल बन्दूक वाला ने कहा कि यदि किसी स्वजातीय द्वारा सहयोग की अपेक्षा प्रतीत होती हो तो आपको प्राथमिकता प्रदान कर उसका सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर पिंकू जायसवाल, बेनी प्रसाद कटारिया, प्रदीप गुप्ता, महेश जायसवाल, योगेंद्र जिम्मी, कैलाश चन्द जायसवाल, मदन जायसवाल, एडवोकेट आलोक गोपालिया, नवरत्न जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शंकर लाल जायसवाल, प्रेमचंद धोला वाले, राजकुमार वर्मा, सुनील साईवाल, डा. मनीष वर्मा, सुभाष गोपालिया, राजेंद्र जायसवाल, गौरव जायसवाल, लखन जायसवाल, श्रीनारायण जायसवाल, महेश जायसवाल, सीताराम घटवाल, भगवान दास जायसवाल, सतीश जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, रामभरोसी लाल जायसवाल, राम अवतार जायसवाल, ललिता जायसवाल, संतोष कटारिया, मीना जायसवाल, राजलक्ष्मी जायसवाल, सीता जायसवाल, केसर देवी, कमला देवी, कमला देवी जायसवाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read