श्री जीण संस्थान ने किया भव्य आयोजन
व्यापार मण्डल अध्यक्ष सहित तमाम स्वयंसेवियों को किया गया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
विजय जायसवाल
जयपुर। अजमेर रोड भांकरोटा वार्ड नं 65 में श्री जीण संस्थान की ओर से व्यापार मंडल अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह हुआ जहां सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया। श्री जीण संस्थान की ओर से सभी जगह व्यापार मंडल व महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लोगों उनके इलाके में जाकर उनका सम्मान करते हैं, ताकि समाज में ओर भी अच्छा कार्य करते रहे।
जीण संस्थान के अध्यक्ष ने बताया कि हर साल हर जगह पर जाकर वरिष्ट नागरिकों का हमारी संस्था सम्मान करती हैं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा व वर्तमान पार्षद रामसिंह चौधरी ने भांकरोटा के विकास के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुये उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जीण संस्थान के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, शिवजी लाल, अनिल कुमार, रामजी लाल, सुनील कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














