कांकरोली पुलिस ने की कार्यवाही, चाकूबाजी करने वाले दो लोग गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
विजय जायसवाल
जयपुर। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कांकरोली थाना में उपस्थित होकर गणेश भांड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं 8—9 वर्षों से कांकरोली में रहकर मकान पर कलर पेंट का काम करता हूं। आज सुबह में बारिश होने के कारण काम पर नहीं जा सका।
मैं और मेरा दोस्त अरविंद मोही में रहने वाले मेरे बयाय जी से मिलने उनके घर चला गया। उनसे मिलने के पश्चात करें। 3 बजे मैं वापस अपने घर आ रहा था। आसोटिया सामुदायिक भवन के पास पहुंचे थे कि पीछे से स्कूटी पर सवार लोकेश व उसका दोस्त शिवा मेरे चलते हुए पीछे से थप्पड़ मारकर भाग गये। मैंने उनको आवाज दी तो वह रुके नहीं, फिर मैं चलता हुआ बालियाल मैदान आसोटिया के पास पहुंचा तो सामने से गली में लोकेश शिवा उसका दोस्त सुरेश और पंकज मीणा दो स्कूटी पर आए मुझे जाते हुए को रोककर उक्त चारों ने मेरे साथ मारपीट की तथा लोकेश भील ने मेरे साथ चाकू से वार किया जिससे मेरी छाती के बाई तरफ बाहों में कुहले पर काफी चोट आयी। मेरे दोस्त अरविंद ने बीच—बचाव किया। मेरे चिल्लाने पर यह लोग स्कूटी लेकर भाग गये जिउसके बाद मेरा दोस्त मुझे कमला नेहरू हॉस्पिटल लेकर गया। लोकेश मीना मेरे से रंजिश रखता है, इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लात—घूसों से मारकर चाकू से वार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह के सुपर विजन में थानाधिकारी हंसाराम सिरवी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक करके त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश मीणा को चांदपोल माटा मोहल्ला कांकरोली थाना व सुरेश भील को राजनगर से गिरफ्तार करके पूछताछ किया। दोनों ने अपने दोस्त शिवा बेरवा पंकज मीणा के साथ वारदात करना कबूल किया। वहीं शिवा बेरवा पंकज मीणा की तलाश जारी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














