जयपुर जिलाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
विजय जायसवाल
जयपुर। गणेश जी जायसवाल द्वारा सेसरघट एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह भी किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं केंद्रीय महासभा राजस्थान प्रभारी डॉ. अरविंद जायसवाल तथा राजस्थान जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने उपस्थिति दर्ज कराकर शोभा बढ़ा दिया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों अति विशिष्ट पदाधिकारियों का माल्यार्पण करने के साथ ही साफा बांधकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान जयपुर जिलाध्यक्ष पद पर नवनियुक्त गणेश जायसवाल तथा महासचिव पद पर मनोज जायसवाल को महासभा का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी गयी। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य सदस्यगण, समाज बंधु एवं जयपुर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














