HomeTrendingअपहरण मामले में गयी उरई पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 की...

अपहरण मामले में गयी उरई पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 की हुई मौत

  • अपहरण मामले में गयी उरई पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। हरियाणा के नूंह जिले में अपहरण मामले की बरामदगी के लिए गई उरई कोतवाली पुलिस टीम की गाड़ी के भीषण सड़क हादसे में दो उपनिरीक्षकों, दो सिपाहियों और एक वादी मुकदमे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह तावरू सदर क्षेत्र में हुआ जिससे जालौन पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
उरई कोतवाली में दर्ज एक अपहरण मामले में बिजेन्द्र सिंह की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम हरियाणा गई थी। जानकारी के अनुसार, आज 5 मई 2026 को करीब 10 बजे टीम की गाड़ी थाना तावरू सदर क्षेत्र, जिला नूंह में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में उरई कोतवाली के उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित यादव, सर्विलांस सेल के आरक्षी प्रदीप कुमार, कोतवाली उरई के आरक्षी अशोक कुमार और मुकदमे के वादी अमरीक सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जालौन पुलिस महकमे में गहरा शोक छा गया। साथ ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने इसे अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति बताया। पुलिस टीम की ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना ने पूरे जनपद को स्तब्ध कर दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read