टीनशेड की बीम गिरने से बच्चे की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। जनपद के गांव बौधनिया मजरा गुलौली के एक मकान में टीन शेड के नीचे पड़ी बिम अचानक भर भरा कर बैठ जाने से नीचे बैठा बच्चा दब जाने से चीख—पुकार मच गई। इलाज के लिए परिजन शाहजहांपुर सरकारी अस्पताल लेकर दौड़े जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गांव बौधनिया निवासी नन्हे का पुत्र मंगलवार को 10 बजे करीब कुंदन 12 वर्षीय घर में पड़ी टीनशेड के नीचे खेल रहा था। अचानक बीम के ढह जाने से नीचे दब गया जिससे चीख पुकार मच गई। परिजन इलाज के लिए निजी वाहन से शाहजहांपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की पत्नी राम खिलौना, पिता नन्हे और भाई संतोष, पंकज और अंकज का रो—रो कर बुरा हाल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



