HomeTrendingनगर पालिका में टीबी जागरूकता शिविर आयोजित

नगर पालिका में टीबी जागरूकता शिविर आयोजित

  • नगर पालिका में टीबी जागरूकता शिविर आयोजित

 

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद, बांदा में टीबी जागुरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में उपस्थित नगर पालिका परिषद बांदा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीबी के लक्षण जैसे 2 हफ्ते से खासी आना, मुंह से खून आना, बुखार आना, थकान होना, सीने में दर्द होना, सांस लेने में तकलीप होना, रात में पसीना आना, गर्दन में गिल्टी/गांठ, बांझपन, आदि लक्षण के बारे में बताया गया कि उच्च जोखिम वाली जनसंख्या जैसे कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह से पीडित व्यक्ति, एचआईवी से ग्रसित, लम्बी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को टीबी होने की सम्भावना अधिक रहती है। ऐसे व्यक्तियों को सतर्क रहना है एवं समय से बलगम तथा एक्सरे की जांच कराना है। टीबी का इलाज छः माह तक दिया जाता है एवं दवायें सम्बन्धित टीबी मरीज के निवास स्थान के पास डाट्स सेन्टर में उपलब्ध करायी जाती है। इसमें संदिग्ध टीबी मरीजों के बलगम की जांच नॉट मशीन द्वारा जनपद के चिकित्सा इकाई जिला क्षय रोग उन्मूलन केन्द्र बांदा, सीएचसी बबेरू, जसपुरा, अतर्रा, नरैनी, बहेरी, पीएचसी तिन्दवारी, कमासिन, बिसण्डा, कालिन्जर में निशुल्क की जाती है। टीबी मरीज को निःक्षय पोषण योजना के अन्र्तगत रू0 1000 प्रति माह इलाज समाप्ति तक डीबीटी के माध्यम से मरीज के खाते में भेजे जाते है। टीबी का इलाज जनपद के समस्त सामुदायिक स्वा० केन्द्र ध् प्राथमिक स्वा० केन्द्र बांदा में निशुल्क दिया जाता है। साथ ही जनपद में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को हैण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन द्वारा एक्सरे तथा ब्लडप्रेसर, शुगर, बीएमआई एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी करायी जा रही है। शिविर में देवेन्द्र कुमार, हेमन्त प्रसाद सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई नायक, एस.एच.जी. (एस.डी. सेवा संस्थान की कार्यकत्री), गनेश प्रसाद (डीपीपीएमसी एन.टी.ई.पी.) आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read