Homeबांदाअंकल आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना, बच्चों ने सभी से किये प्रश्न

अंकल आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना, बच्चों ने सभी से किये प्रश्न

अंकल आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना, बच्चों ने सभी से किये प्रश्न

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी के अंतर्गत कलेक्ट्रेट चौराहे पर अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बांदा शिवराज के निर्देशन में परिवहन, शिक्षा, यातायात विभाग ने सामूहिक रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बांदा की छात्राओं एवं राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के छात्रों ने बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने हेतु प्रेरित किया इसके लाभ के विषय में अन्य को भी परिचित कराने का अनुरोध किया।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन में हेलमेट के योगदान पर चर्चा किया। शिक्षा विभाग से मंडलीय मास्टर ट्रेनर/ समन्वयक डा. पीयूष मिश्रा ने ट्रिपलिंग सवारी तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से हो रही दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताये तथा दुर्घटना के पश्चात एक नेक मददगार के रूप में मदद करने हेतु छात्र/छात्राओं एवं नागरिकों का आह्वान किया।
इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने रोड सेफ्टी क्लब के महत्व के विषय में बताया तथा इसके माध्यम से विद्यालयों में प्रचार—प्रसार एवं किये गये कार्यों से परिचित कराया। यात्री कर अधिकारी राम सुमेर यादव ने बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलने की अपील किया। यातायात प्रभारी राजेश चंद्र मिश्र ने विस्तार से यातायात नियमों के विषय में सभी को समझाया।
समाजसेवी सुनील सक्सेना ने सभी का उत्साहवर्धन किया तथा नियमों के पालन से सुरक्षित जीवन की बात कही। बच्चों ने सभी वाहन चालकों से कहा कि अंकल आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना है? बच्चों की बातों का हेलमेट न पहनने वालों पर काफी असर हुआ। उन्होंने शपथ ली कि हम आज से ही हेलमेट का प्रयोग अवश्य करेंगे। सभी लोगों को जरूर करेंगे। अंत में सामूहिक रूप से गुलाब का पुष्प देकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले आम नागरिकों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read