उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-आफिस की प्रक्रिया को शीघ्र इस माह तक पूर्ण कराये जाने की कार्यवाही को गम्भीरता से लेते हुए डीएससी बनाने तथा एनआईसी मेल आईडी बनाने सहित अन्य वीपीएन प्रपत्रों को अपने विभागीय उच्चाधिकारियों से सम्पर्क करते हुए शीघ्र पूर्ण करायें, अन्यथा सम्बन्धित अधिकारियो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने इस कार्य में देरी नहीं किये जाने के निर्देश दिये।





