Homeभारतदो कॉल गर्ल अचानक पहुंची पुलिस थाने, कहा हुआ है गैंगरेप, सच्चाई...

दो कॉल गर्ल अचानक पहुंची पुलिस थाने, कहा हुआ है गैंगरेप, सच्चाई सामने आने पर हुआ ऐसा.. | #TejasToday

दो कॉल गर्ल अचानक पहुंची पुलिस थाने, कहा हुआ है गैंगरेप, सच्चाई सामने आने पर हुआ ऐसा.. | #TejasToday

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अजीबोगरीब वाकया हो गया यहां दो युवतियां अचानक पुलिस थाने पहुंचीं और गैंगरेप की शिकायत की पुलिस की जांच में सामने आया कि ये लड़कियां सेक्स रैकेट की सदस्य हैं ग्राहकों से पैसे को लेकर विवाद हुआ तो थाने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने चली आईं मामला इंदौर के लसूड़िया थाने का है. लड़कियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा. पुलिस ने इन दो लड़कियों के साथ 8 युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवतियां हैदराबाद की हैं। एक दलाल के माध्यम से वह हैदराबाद से इंदौर पहुंची थीं. ये लड़कियां अक्सर इसी दलाल के माध्यम से इंदौर आती थीं दलाल अक्सर बाहरी राज्यों की युवितयों को इंदौर बुलाता था।

युवक ने अधिवक्ता की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी | #TejasToday

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि दरअसल, ये लड़कियां जिस होटल में रुकी थीं, वहां उनका ग्राहकों के साथ पैसे को लेकर विवाद हो गया. ये थाने आ गईं और ग्राहकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज करवाने के लिए जिद करने लगी. महिला पुलिस अधिकारी को ये मामला संदिग्ध लगा. उन्होंने युवतियों को भरोसे में लेकर मनौवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ शुरू कर दी. उनके मोबाइल की भी जांच की. जांच के दौरान युवतियों के मोबाइल में कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री और चैट मिले. इसके बाद पुलिस ने लड़कियों की निशानदेही पर होटल में छापा मारकर सभी को गिरफ्तार कर लिया. होटल संचालक को भी संदिग्ध मानकर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ग्वालियर में दो छात्राओं से रेप का आरोपी मशहूर मॉडर्न ब्रेड और आटा कंपनी का संचालक धर्मवीर सिंह भदौरिया आखिरकार पुलिस गिरफ्त में आ गया. ग्वालियर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे दिल्ली से दबोच लिया. आरोपी के खिलाफ एक नाबालिग और एक बालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने दोनों छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाया था. इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह उनका अपने फ्लैट पर लगातार दुष्कर्म करता रहा. कुछ दिनों से जब एक छात्रा ने धर्मवीर के पास जाना बंद कर दिया तो उसने छात्रा के पिता की हत्या करने की धमकी दी थी. परेशान छात्रा ने बुधवार रात गोला का मंदिर थाने में FIR दर्ज कराई थी।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read