भाभी के साथ दो देवर करते थे अप्राकृतिक सेक्स, पति और ससुर देते थे साथ
अंबाला। हमारे देश भारत में भाभी को माँ माना जाता है। माँ का स्थान पाई इस औरत को गलत नजर से देखने वाले शख्स को आप क्या कहेंगे। मगर इस रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है अंबाला के एक गांव से जहां अपनी भाभी के साथ दो देवर करते थे अप्रकृतिक सेक्स। महिला ने अपने पति और ससुर पर भी साथ देने का आरोप लगाया है। बता दें की यह मामला पुलिस तक ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मानवाधिकार आयोग के पास भी जा पंहुचा है।
मिली खबर में यह बात सामने आई है की पीड़िता की शादी गुरदीप सिंह से कुल 10 महीने पहले हुई थी। शादी होने के बाद पीड़िता का पति उससे अक्सर अननेचुरल सेक्स करता था। कुछ दिन बीतने के बाद पति के अलावा उसके साथ दोनों देवर मंजीत और जसविंदर भी अननेचुरल सेक्स जबरन करने लगे जिसके लिए उनको पीड़ित का पति और ससुर मदद करते थे। इन सबको देखते हुए बहती गंगा में पति के मामा ने भी हाथ धोने की कोशिश की थी।
पीड़ित का यह भी आरोप है की पुलिस ने उसकी मदद करने से मना कर दिया था। फिर पीड़ित के परिजनों ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के चीफ विकास बंसल को अपनी परेशानी बताती जिसके बाद उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेकर काम करना शुरू कर दिया। बंसल ने बताया कि बड़ी मुश्किल से पुलिस पीड़िता के आरोपों को लेकर जीरो एफआईआर दर्ज करने के लिए राजी हुई। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मामले की जांच यमुनानगर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है।