सच्चा हिन्दू वही जो राम-कृष्ण के संदेशों को आत्मसात करे: देवकीनन्दन महाराज

सच्चा हिन्दू वही जो राम-कृष्ण के संदेशों को आत्मसात करे: देवकीनन्दन महाराज

22वें दिन 5 लाख 21 हजार पार्थिव शिवलिंग का हुआ निर्माण, अभिषेक एवं विसर्जन
आरके धनगर
मथुरा। श्रावण मास के 5वें सोमवार को वृंदावन छटीकरा स्थित प्रियाकान्तजु मंदिर पर 5 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंग बनाये गये। देवकीनंदन महाराज के साथ शिवभक्तों ने पुष्पों, बिल्वपत्रों एवं फलों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंत्रोच्चारों से पूरा वातावरण गुंजित हो रहा था। पार्थिव शिवलिंग का यमुना में विषर्जन किया गया। अभिषेक पश्चात श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
छटीकरा मार्ग स्थित श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर पर आयोजित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग आयोजन के 22वें दिवस भक्तों ने मिट्टी के 5 लाख 21 हजार शिवलिंग बना।
आचार्य चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि 22 दिनों में 68 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंग बनाये जा चुके हैं। आयोजन 17 अगस्त तक चलेगा। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि व्यक्ति का धरती पर आना भगवान की कृपा है और यहाँ रहकर सदाचार के साथ सांसारिक कर्तव्यों का निर्वहन करना व्यक्ति की साधना है। उन्होंने कहा कि सच्चा हिन्दू वही है जो राम-कृष्ण की कथा सुने और उनके उपदेशों को आत्मसात करे। भगवद् गीता के संदेशों पर चलकर अपने धर्म मार्ग को प्रशस्त करें। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि विश्व शांति और आगरा जामा मस्जिद सीढ़ियों से कृष्ण विग्रह वापसी के निमित्त किया जा रहा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक पूर्ण होगा तो अवश्य ही सुखद परिणाम मिलेंगे।
इस अवसर पर विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा, रवि रावत, विष्णु शर्मा, सतीश गर्ग, सुनील सिंघल, सुधीर वर्मा, कामिनी मिश्रा, शेराराम भादू, श्रीपाल जिंदल, जगदीश वर्मा, इन्द्रेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला