ट्रक ने आटो को मारी टक्कर, तीन की हुई मौत, 5 घायल
पीलीभीत—बस्ती हाईवे पर बने ऐरा पुल पर हुआ हादसा
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
खीमपुर खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर बने शारदा नदी के ऐरा पुल पर दोपहर करीब 4.15 बजे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार ऐश्वर्य अवस्थी पुत्र विजय कुमार निवासी मोहल्ला ईदगाह लखीमपुर खीरी, शर्मा देवी पत्नी रामलखन सिंह निवासी ओयल थाना खीरी जनपद खीरी, अख्तर अली पुत्र छोटे निवासी कोड़री थाना तम्बौर जनपद सीतापुर, छोटू पुत्र मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना धौरहरा जनपद खीरी व खलीकुन पुत्र मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना खमरिया जनपद खीरी घायल हो गये हैं जिन्हें उपचार हेतु सरकारी अस्पताल नकहा भिजवाया गया है तथा गम्भीर रुप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने घायलों को आनन—फानन में सीएचसी नकहा भेजा जहां चिकित्सकों ने राम देवी (42) पत्नी सुशील कुमार निवासी ग्राम खनियापुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, जाहिरा (32) पत्नी मैनूद्दीन निवासी ग्राम महाराजनगर थाना धौरहरा जनपद खीरी व 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया ओपी राय ने बताया कि ट्रक चालक छुटकन्ने पुत्र भोंदू निवासी मरसन्डा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



