HomeTrendingडलमऊ के विकास एवं गंगा स्वच्छता को लेकर चेयरमैन ने नगर विकास...

डलमऊ के विकास एवं गंगा स्वच्छता को लेकर चेयरमैन ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात

  • डलमऊ के विकास एवं गंगा स्वच्छता को लेकर चेयरमैन ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा से मुलाकात कर नगर की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने गंगा नदी में गिर रहे नालों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए डलमऊ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित कराए जाने की मांग किया, ताकि गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने अमृत 2 योजना के अंतर्गत डलमऊ में विकास कार्य कराए जाने की भी मांग रखी। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाने तथा क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान का मुद्दा भी मंत्री के समक्ष रखा गया। नगर विकास मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कार्यों को जल्द कराने का आश्वासन दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read