Thursday, May 21, 2026
HomeTrendingराज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

-

  • राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

  • अल्ट्रासाउण्ड में लम्बी तारीखों पर जतायी नाराजगी, महिला स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और महिला स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को 15 से 20 दिन बाद की तारीख दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा जिस पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड जांच में देरी की शिकायत पहले भी उनके संज्ञान में आ चुकी है।
इस संबंध में पूर्व में भी निर्देश दिए गए थे कि महिलाओं को अनावश्यक रूप से लंबी तारीखें न दी जाएं। उन्होंने बताया कि इस मामले में विशेष जांच भी कराई गई थी, ताकि मरीजों को मजबूरी में निजी केंद्रों का रुख न करना पड़े। अपर्णा ने स्वीकार किया कि जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव अधिक है जबकि अल्ट्रासाउंड मशीनों और विशेषज्ञों की संख्या पर्याप्त नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए शासन को अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड मशीन और सोनोग्राफर उपलब्ध कराने संबंधी पत्र भेजा गया है। उनका कहना था कि विशेषज्ञों की संख्या बढ़ने से अधिक मरीजों की जांच सरकारी अस्पताल में ही हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान अपर्णा यादव ने अस्पताल में हुए सुधार कार्यों की सराहना भी की।
उन्होंने बताया कि पिछली बार निरीक्षण में अस्पताल परिसर में रोशनी की कमी और शौचालयों की खराब स्थिति सामने आई थी। इस बार अस्पताल में प्रकाश व्यवस्था बेहतर मिली और वार्डों के शौचालयों में मरम्मत व निर्माण कार्य तेजी से होता दिखाई दिया जिसे उन्होंने सकारात्मक बदलाव बताया। इस दौरान उन्होंने महिला चौपाल कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और समाज से अपील की कि महिलाओं को चौपाल और सार्वजनिक मंचों पर बोलने का पर्याप्त मौका दिया जाए, ताकि वे बिना किसी डर या सामाजिक दबाव के अपनी समस्याएं सामने रख सकें।
अपर्णा जी ने कहा कि कई महिलाएं उपहास और आलोचना के डर से अपनी बात नहीं रख पातीं, इसलिए ऐसा माहौल बनाना जरूरी है जहां वे स्वतंत्र रूप से अपनी समस्याएं साझा कर सकें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित बच्चों के कार्यक्रम और महिला चौपाल की भी सराहना की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महिला आयोग की सदस्य को अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दर

गौरक्षा सभी का कर्तव्य, सनातन के लिये गौ माता है शुभ: डा. श्याम सुन्दरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा में पंचम दिवस पर कथा व्यास...

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में पेपर लीक कराने वालों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविपतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट जिले के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देश

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देशतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष...

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथ

संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथतेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। संस्कृति स्कूल आफ नर्सिंग द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular