शाहाबाद नगर पालिका में तिरंगे का जमकर हुआ अपमान

शाहाबाद नगर पालिका में तिरंगे का जमकर हुआ अपमान

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के शहाबाद नगर पालिका में तिरंगे का अपमान किया गया। देखा गया कि पहले तिरंगे को कूड़ा गाड़ी में रखकर घुमाया गया। फिर तिरंगे को ही मेजपोश बनाया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। साथ ही फ़ोटो भी सोशल मीडिया में जमकर दौड़ रहे। फिलहाल लोगों के आक्रोश को देखते हुये पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों की मानें तो नगर पालिका की महिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में तिरंगे को मेजपोश बनाया गया। मेजपोश बने तिरंगे की फ़ोटो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया। बता दें कि शाहाबाद नगर पालिका की अध्यक्ष नसरीन बानो हैं और पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के आसिफ खान बब्बू हैं। समाचार लिखे जाने तक इसको लेकर तरह—तरह की चर्चाएं की जा रही थीं। वहीं लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent