महामण्डलेश्वर स्वामी शारदानन्द सरस्वती की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
संतोष तिवारी
मैनपुरी। सोमवार का दिन जनपद के लिए बेहद खास इसलिए था, क्योंकि एकरसानन्द आश्रम के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के ब्रह्मलीन होने के बाद सोमवार के दिन ही उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि देने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे आप भी इन तस्वीरों में देख सकते हैंं अपने समर्थकों के साथ अखिलेश यादव श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे हैं।
सबसे पहले अखिलेश यादव ने यहां महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। तस्वीरों में आप आसानी से देख सकते हैं। किस तरीके से अखिलेश यादव की ओर से ब्रह्मलीन हुए महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











