परिवहन एवं यातायात विभाग ने अभियान चलाकर 73 वाहनों का किया चालान

परिवहन एवं यातायात विभाग ने अभियान चलाकर 73 वाहनों का किया चालान

वाहन पर काली फिल्म अभियोग में एक वाहन का काटा गया चालान
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, आरटीओ परिवहन सौरभ कुमार के निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ यातायात राजीव प्रताप सिंह, पीटीओ रामसुमेर यादव, यातायात प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान तहत् शहर के कालूकुंआ चौराहे पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दो पहिया वाहनों पर हेलमेट ना लगाना, ट्रिपल सवारी, मोबाइल ईयर फोन पर बात करना, चार पहिया वाहनों पर शीट बेल्ट का प्रयोग ना करना, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का चढ़ा होना आदि सभी यातायात सुरक्षा के साधनों, मानकों का प्रयोग न किए जाने के तहत सघन अभियान चलाकर पीटीओ राम सुमेर यादव एवं प्रभारी यातायात संजय मिश्रा द्वारा लगभग 73 दो पहिया वाहनों, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट ना लगाए होने पर चालान किया गया। साथ ही शीशे में काली फिल्म अभियोग में लगी होने पर उतारकर 1 वाहन चालान काटा। सभी को पीटीओ, ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं पीयूष मिश्रा ट्रेनर द्वारा हिदायत के साथ जागरूक किया गया।
बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा विगत दिनों जनपद में यातायात सुरक्षा को लेकर सभी विभागों को बताया गया था कि कोई भी दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के ऑफिसों के मुख्य गेटों से प्रवेश न करने पाये एवं शहर के मुख्य चौराहों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाय। अगर नियम विरुद्ध पाए जाते हैं तो उनकी चालानी कार्यवाही अवश्य की जाए एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाय, ताकि दुर्घटना में कमी लाने का संकल्प पूरा हो सके। इसी अनुपालन में प्रतिदिन प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है और निरंतर चलाया जाता रहेगा। परिवहन, यातायात, पुलिस विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील किया कि यातायात नियमों का पालन करें। जागरूक हो और लोगों को भी जागरूक करने का कार्य करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए और आप सभी अपना सफर सुरक्षित कर अपने घरों, कार्य क्षेत्रों पर सकुशल वापस आ जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA