Homeबरेलीकरेंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत

करेंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत

करेंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत

रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। कपड़ा प्रेस करते समय करेंट की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जिससे कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला मुगलान निवासी जाहिद की 25 वर्षीय पत्नी शहनाज आज अपने घर पर कपड़ प्रेस कर रही थी कि अचानक प्रेस का तार टूटकर शहनाज से चिपट गया।

इसके बाद शहनाज की चीख पुकार पर आसपास के लोग पहुंच गए और तत्काल लाइन काटकर महिला को अपने कब्जे में लिया, लेकिन वह काफी झुलस गई थी। आनन-फानन में उसे गाड़ी से बसुंधरा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से मोहल्ले में कोहराम मच गया। घर वालो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसके छोटे-छोटे 2 बच्चे है। शाम को गमगीन माहौल में उसका जनाजा निकला जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read