… अगले जन्म में भी तुम्हारा बेटा बनूं
सुसाइड नोट लिख फंदे से लटकर युवक ने दे दी जान
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। जनपद के अलीगंज में 30 साल के युवक ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसे फंदे से लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि अगले जन्म में भी तुम्हारा ही बेटा बनूं मां। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या का कारण पता करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ में अलीगंज के मेहदी टोला निकासी रत्नेश उर्फ रवि निजी कंपनी में जॉब करता था। कोरोना महामारी के दौरान नौकरी छूटी तो दोबारा नहीं मिली। तभी से वह नौकरी के लिए परेशान था। इसकी वजह से माली हालत बदतर हो गयी थी। उसके सिर पर पत्नी, दो साल की बेटी के साथ माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। इन सबकी वजह से वह काफी परेशान था। बुधवार रात अपने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
… जो अधूरा रह गया, अगले जन्म में पूरा करूंगा
अलीगंज इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि रत्नेश के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मेरी गलतियों के लिए सब मुझे माफ कर दें। आप सब मेरी बेटी का ख्याल रखना। उसका हक उसे मिल जाये। मां तुम बहुत अच्छी हो। ईश्वर करे कि अगले जन्म में भी तुम्हारा ही बेटा बनूं। बहुत सारी जिम्मेदारियां पूरी किये बिना ही जा रहा हूँ। यह अधूरे काम अगले जन्म में जरूर पूरा करूँगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













