लड़के का हो चुका था तिलक, अचानक प्रेमिका के साथ हुआ फरार

लड़के का हो चुका था तिलक, अचानक प्रेमिका के साथ हुआ फरार

बिहार (पीएमए)। शादी से पहले एक लड़का अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। लड़के का तिलक हो चुका था। शादी की तारीख भी निकल चुकी थी। इसी बीच लड़के के प्रेमिका संग भागने की खबर से हड़कंप मच गया। एक माह बाद भी लड़की न मिलने से नाराज लड़की के घर वालों ने लड़के के पिता को घेरकर गोली मार दी। लड़की वालों ने लड़के के पिता व अन्य पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से घायल लड़के के पिता को अस्पताल में भर्ती कराय गया है। उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दुल्हपुर हरनाथपुर में एक लड़के की शादी 14 मई को होने वाली थी। लड़के का तिलक चढ़ रहा था और हल्दी की रस्म हो गई थी। लड़के का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तिलक होने के बाद लड़का अपनी प्रेमिका को लेकर गांव से फरार हो गया। मामले में लड़की के परिजनों ने लड़के की गिरफ्तारी और लड़की की सकुशल बरामदगी को लेकर मोहनिया थाना में रिपोर्ट लिखाई। लड़के पिता बगल के गांव में शिक्षक हैं।

सूत्रों के मुताबिक लड़की पक्ष की ओर से लड़के के पिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। एक महीने से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद जब दूल्हे के पिता रोज की तरह अपने घर लौट रहे थे तभी लड़की पक्ष ने शिक्षक को घेरकर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान शिक्षक समेत एक अन्य व्यक्त को गोली लग गई और वह घायल हो गया। दोनों घायलों को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज के ले लिया गया।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent