HomeLucknowसपा पर गठबंधन के इस नेता का गंभीर आरोप, सपा ने हमारी...

सपा पर गठबंधन के इस नेता का गंभीर आरोप, सपा ने हमारी पार्टी का नहीं किया सही इस्तेमाल

सपा पर गठबंधन के इस नेता का गंभीर आरोप, सपा ने हमारी पार्टी का नहीं किया सही इस्तेमाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी पर ही हार का ठीकरा फोड़ दिया है। केशव देव मौर्य ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमारा सही इस्तेमाल नहीं किया। वह तो स्वामी प्रसाद मौर्य पर अधिक भरोसा करते रहे, जिनको भाजपा ने ही रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी में भेजा था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने छोटे दलों के साथ गठबंधन किया था। इन्हीं में से एक महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। केशव देव मौर्य की पार्टी का एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतरा। इसके बाद भी वह कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी ने हमारी पार्टी का सही इस्तेमाल नहीं किया है। इसके साथ ही हमको लगता है कि भाजपा और बसपा का अंदरूनी गठबंधन था।

केशव देव मौर्य ने कहा कि महान दल का सारा वोट पूरी तरह से समाजवादी पार्टी में शिफ्ट नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि जनता ने महान दल को जितना समर्थन दिया, वो वोट के रूप में ट्रांसफर नहीं हुआ। अगर हम अधिक जगह पर प्रचार करने जाते तो मामला सुधर सकता था। मौर्य ने कहा कि प्रचार के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर को हेलिकाप्टर उपलब्ध कराया गया, जबकि हमको नहीं मिला।

केशव देव मौर्य ने कहा कि मैं लगातार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों से कहता रहा आप रैली कराओ, आप हमारे कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करो, लेकिन उन्होंने सही से इस्तेमाल नहीं किया। वह सभी लोग स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से आश्वस्त हो गए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य नेता हैं, उनका दो-चार जिलों में प्रभाव हो सकता है, लेकिन पूरे उत्तर प्रदेश में प्रभाव नहीं था। शायद अखिलेश यादव को पता नहीं है कि महान दल का संगठन नीचे तक है। एसपी के प्रत्याशियों ने उसका इस्तेमाल नहीं किया। व्यस्तता के कारण उस दौरान मेरी अखिलेश यादव जी से मुलाकात नहीं हो पाई।

इतना ही नहीं, केशव देव मौर्य ने तो स्वामी प्रसाद मौर्य की भूमिका पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की आशंका है कि स्वामी प्रसाद मौर्य का समाजवादी पार्टी में आना भी भारतीय जनता पार्टी की रणनीति हो सकती है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 273 और एसपी गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read