HomeJaunpurइस बाहुबली नेता को फोन पर अपशब्द बोलने वाला कौन, जानें किस...

इस बाहुबली नेता को फोन पर अपशब्द बोलने वाला कौन, जानें किस नेता की हो रही चर्चा

इस बाहुबली नेता को फोन पर अपशब्द बोलने वाला कौन, जानें किस नेता की हो रही चर्चा

प्रयागराज। यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार चर्चित रही सीट और राजा भैया से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। कुंडा तहसील क्षेत्र के एक आबकारी निरीक्षक को किसी शख्स ने फोन किया और खुद को ओसएडी बताते हुए राजा भैया से लेकर जिलाधिकारी तक के लिए अपशब्द कहते हुए धमकाया। इस मामले में आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखा और फोन करने वाले शख्स की तलाश शुरू की।

खुद को ओएसडी बताकर बोलने लगा अनाप-शनाप
कुंडा तहसील क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक पीयूष विक्रम के फोन पर सोमवार रात करीब नौ बजे अपने कार्यालय पर मौजूद थे तभी अज्ञात नंबर से उनके सीयूजी नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को ओएसडी और अपना नाम आलोक त्रिपाठी बताया। हालांकि यह नहीं साफ किया कि वह किसका ओसएडी है।
इसके बाद फोन करने वाले शख्स ने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान वह रघुराज प्रताप सिंह के लिए अपशब्द बोलने लगा। राजा भैया ही नहीं, उसने प्रतापगढ़ के डीएम नितिन बंसल, एसडीएम कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी और आबकारी निरीक्षक को भी खराब शब्द प्रयोग किए। अज्ञात व्यक्ति की पूरी बात आबकारी निरीक्षक के मोबाइल में रिकार्ड हो गई। आबकारी निरीक्षक पीयूष विक्रम ने इस बारे में अपने अधिकारियों को बताया। फिर कुंडा कोतवाली में तहरीर दी। इस बारे में कुंडा कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पता किया जा रहा है कि फोन जिस नंबर से किया गया, वह किसके नाम है। काल डिटेल भी हासिल की जा रही है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read