चोरों ने की लाखों की चोरी
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। बीती रात चोरों द्वारा सेंध लगाकर घर में किया प्रवेश और लाखों का माल किया साफ। बताते चलें कि विजय कुमार पुत्र राम रामकृष्ण निवासी पलटगीर मजरे मोन के यहाँ बीती रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर अपने अपने बिस्तर पर सोने चले गए। जब सुबह उठे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है अंदर जाकर देखा तो बक्शा सहित अन्य सामान लेकर हुए चोर रफूचक्कर।
वहीं आस-पास चारों तरफ देखा तो घर से 500 मीटर दूर बक्सा कपड़ा सहित पड़ा था। विजय कुमार ने बताया कि 15000 नगद व 1 लाख 50 हजार के लगभग सोने चाँदी के समान को चोरो ने पार किया हैं। विजय कुमार द्वारा कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत किया हैं। पुलिस चोरी के मामलें की जांच पड़ताल में जुट गयी हैं।