HomeTrendingदुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

  • दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। थाना चौरी चौरा क्षेत्र में दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की नकदी भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। थाना चौरी चौरा पुलिस ने अभियुक्त मान सिंह पाल पुत्र श्रीराम निवास पाल निवासी चौरी छावनी खास को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी के 4,100 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना 30 मार्च की शाम की है, जब वादी अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। इसी दौरान आरोपी ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर दराज में रखे करीब 5,000 रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना चौरी चौरा में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read