दानपात्र से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बरामद किये 12,715 रूपये
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मंदिर के दानपात्र से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की रकम बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थाना गोरखनाथ पुलिस ने अभियुक्त प्रगीत पुत्र ब्रिज बहादुर निवासी गढ़वा गांव, पालिका वार्ड नंबर 3, जिला डांग (नेपाल) को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 12,715 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना 1 अप्रैल की है जब आरोपी ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोरखनाथ में मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी भी की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



