Homelalitpurबिजली संकट से मचा हाहाकार, लोगों में आक्रोश

बिजली संकट से मचा हाहाकार, लोगों में आक्रोश

बिजली संकट से मचा हाहाकार, लोगों में आक्रोश

जयेश बादल
तालबेहट, ललितपुर। माताटीला में सीटी खराब होने के चलते विद्युत व्यवस्था पूरी तरह लडखड़ा गई है। बिजली की बाधित आपूर्ति को दुरूस्त करने के लिए विद्युत अफसर और कर्मी लगातार प्रयास कर रहे है। ओवरलोडिंग के चलते कई जगह ट्रान्सफार्मर जल जा रहे है। जिसके चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने के चलते लोगों को भारी परेशानियां हो रही है।

लोगों में विद्युत आपूर्ति के लगातार बाधित रहने से आक्रोश पनप रहा। माताटीला उत्पादन केन्द्र के पास लगे पावर हाऊस की सीटी में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते देर रात्रि करीब 9 बजे आपूर्ति को रोडा से जोड कर शुरू किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह से दूसरे दिन सुबह तक पूरी तरह बाधित रही। गुरूवार को विद्युत कर्मियों ने सीटी को सुधारने का प्रयास किया। जिसके कारण सुबह 10 बजे से 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। नगरीय क्षेत्र की पुन: रोडा से जोडकर शुरू की गई। इसके बाद शाम 6.30 बजे बिजली गुल हो गई। प्रचंड गर्मी में बीते 36 से अधिक घंटे से अधिक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी मुसीबते हुई। लोग बिजली के लिए हाय-तौबा मचा रहे और विभाग के जिमेदार मशीनी खराबी की दुहाई देकर जनता की नाराजगी झेल रहे हैं। बिजली खराबी और इसके बाद शुरू हुई लो वोल्टेज की समस्या से कूलर पंखे बेजान हो रहे। घरों में रह रहे बुजुर्ग, बीमार व बच्चों को बहुत कठिनाई हो रही है। लडखडाई बिजली व्यवस्था से लोगों में लगातार आक्रोश पनप रहा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित बनी हुई थी और विद्युत कर्मी लाइन बदल कर बिजली सुचारू करने का प्रयास कर रहे थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read